Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
गोल्ड रपट

राम मंदिर में भागवत कथा प्रसिद्ध कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी करेंगे कथा वाचन

****** भागवत कथा 06 से 12 अप्रैल तकहिंदु धर्म और संस्कृति का गौरवगान होगा गौ सेवासमाज सेवा और धर्मांतरण पर जागरूकता संदेश दिया जाएगा ****** 

 

रायपुर.06/04/2026 ///  प्रदेश का सबसे बड़ा राम दरबारराजधानी स्थित श्रीराम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन आगामी 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया जायेगा। कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी महाराज जी व्यास गददी से कथा का वाचन करेंगे। इस दौरान कथा के साथसाथ हिंदु धर्म और संस्कृति का गौरव गान होगासाथ ही हिंदु समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए गौ सेवासमाज सेवा और सामाजिक विसंगतियों पर जागरूकता संदेश भी दिया जाएगा। भागवत कथा के उपरांत भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।

आयोजित समिति के अध्यक्ष सर्वश्री सुनील रामदास जीप्रेरणास्रोत श्री राजेन्द्र जीसंयोजक कैलाश मुरारका जीकोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य मनुष्यों के हृदय में भगवान के प्रति भक्तिज्ञान और वैराग्य को जागृत कर उन्हें मोक्ष या परम पद की प्राप्ति कराना है। यह कथा सांसारिक मोह-माया से मुक्तिमन की शुद्धिदुष्ट प्रवृत्तियों का अंत और जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग दिखाती है।

कथा वाचक हिमांशु कृष्ण भारद्वाज महाराज जी के मधुर कंठ से भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होगा। प्रथम दिन यानि 06 अप्रैल को मातृ शक्ति द्वारा श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो वीआईपी चौक से फेरी लगाकर कथा स्थल व्यास पीठ पहुंचेगी। सात दिनों तक चलने वाली कथा में प्रथम दिन भागवत के महात्म्यधुंधुकारी की कथा और ज्ञान-वैराग्य का प्रसंगजो कथा सुनने की पात्रता जगाता है। दूसरा दिन सृष्टि की रचनाभगवान के अवतारों का वर्णन और ध्रुव-प्रहलाद जैसी अटूट भक्ति की कथाएं सुनाई जाएंगी। तीसरा दिन भगवान के विशेष अवतार पर केंद्रित होगा। चौथा दिन श्रीकृष्ण का दिव्य जन्म, गोकुल की लीलाएं और बाल लीलाओं का वर्णन होगा। पांचवां दिन गोवर्धन पूजा और रासलीला पर केंद्रित होगा। छठा दिन कंस वध और रूक्मिणी विवाह पर होगा। सातवां दिन सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति पर कथा होगी।

आयोजित समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास जीप्रेरणा स्रोत श्री राजेन्द्र जीसंयोजक कैलाश मुरारका जी तथा कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल जी ने बताया कि कथा के साथसाथ हिंदु धर्म और संस्कृति का गौरव गान होगासाथ ही हिंदु समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए गौ सेवासमाज सेवा और सामाजिक विसंगतियों पर जागरूकता संदेश भी दिया जाएगा अत: समस्त सनातनियों से आग्रह है कि कम से कम दो दिन तक भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें। 

पत्रकार मित्रों से आग्रह है कि वे सनातन धर्म की इस ध्वजा को अपने हाथों की कलम से थामकर इस कथा के शब्दों को अपनी सरल भाषा में आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

कथा आयोजन के मुख्य शिल्पियों में राम मंदिर के सचिव सर्वश्री नंदन जैनमनोज गोयलसुनील अग्रवालडॉ. हिमांशु द्विवेदीगोविंद अग्रवालविनोद अग्रवालशैलेष अग्रवालहर्षित सिंघानियापुष्पेंद्र उपाध्यायपुरूषोत्तम सिंघानियाश्रीराम शर्माविक्रम केवलानीहेमंत करमेले रविंद्र सिंहउमेश शुक्लाकलश यात्रा प्रभारी भारवी वैष्णव,अनामिका सिंह एवं निधिश्री शर्मा शामिल हैं।

कथा वाचक हिमांशु महाराज जी का संक्षिप्त परिचय :

देश के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक हिमांशु महाराज जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदपुर शहर के कस्बा खानपुर नामक स्थान में हुआ। परिवार में बचपन से ही भक्तिपूजा पाठ और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन के संस्कार डाले गए अत: आप 09 वर्ष की आयु में ही घर त्यागकर गुरूकुल आ गए और कठोर तपस्वी जीवन में शुक्ल यजुर्वेद, श्रीमदभागवत महापुराण और अन्य शास्त्रों का अध्ययन किया। मात्र 13 वर्ष की आयु में वेद स्वाध्याय प्रतिभा सम्मान में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किए गए। आप कथा के माध्यम से भक्तिज्ञान और वैरागय का संदेश देते हैं। समाज को नैतिक और आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। पूज्य महाराज जी समाज सुधारक भी हैं। धर्म और संस्केृति के संरक्षण में लगे हुए हैं। युवाओं को संस्कार और नैतिकता की शिक्षा देते हैं तथा नशागलत आदतों और पाप कर्मों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं।