Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

***** 400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ के साथ प्रदेश में त्वरित सहायता और वैज्ञानिक जांच व्यवस्था होगी सशक्तएक्के नंबरसब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिसमेडिकल इमरजेंसीआगजनीसड़क दुर्घटना और आपदा जैसी हर स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता  ***** 

 

रायपुर18 मई 2026 /////  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंडरायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं  की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मापुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतमविधायकगणजनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि एक्के नंबरसब्बो बर’ थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिसअग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके तहत शुरू किए गए 400 अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोनजीपीएसवायरलेस रेडियोपीटीजेड कैमराडैश कैममोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंगरियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

 

यह सेवा 24x7 संचालित होगी। इसमें जीआईएस आधारित मॉनिटरिंगएडवांस व्हीकल ट्रैकिंगएसआईपी ट्रंक टेक्नोलॉजी तथा स्वचालित कॉलर लोकेशन पहचान जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा गया है। नागरिक वॉयस कॉलएसएमएसईमेलवेब पोर्टलव्हाट्सएपचैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

 

मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच