Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
राज्य

समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें- >> राज्यपाल डेका

राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल

संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत >> :   मुख्यमंत्री साय

रायपुर 11 मई 2025 //// वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मोसमाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांतिसौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति केवल सीमाओं पर युद्ध की चुनौती नहीं है बल्कि यह हमारे समाज की एकजुटताहमारी संस्कृति की सहिष्णुता और हमारे नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा भी है। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में संयमशांति और सद्भाव को बनाए रखें। 

 उन्होंने कहा कि जब हमारा राष्ट्र संघर्ष से गुजर रहा हो तो केवल सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की चेतनाएकता और संकल्प ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। श्री डेका ने कहा कि सदियों से भारत एक ऐसा देश रहा है जिसने विविधताओं को अपनाया है। जहां पूजा की विधियां भले ही भिन्न हो पर मानवता की मूल भावना सभी में एक समान है। जब-जब देश पर संकट आया है हर धर्महर जातिहर वर्ग के लोग कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हुए हैं। वर्ष  1965 और 1971 के युद्ध हो या 1999 का कारगिल का संघर्ष हर बार हमारे देश ने यह सिद्ध किया है कि हम किसी धर्मसम्प्रदाय या भाषा के नाम पर विभाजित नही हो सकते। देश में हिंदूमुस्लिमसिक्खईसाईजैनबौद्ध और अन्य सभी धर्मो के लोग मिलजुल कर रहते है। छत्तीसगढ़ भी इस सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण है।

श्री डेका ने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की कि वे एकजुट रहंे शांति और सौहार्द बनाएं रखें। अभी यह सोचना है कि देश व समाज को क्या दे सकते है। हमें एकजुट होकर  देश के लिए खड़ा होना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत देश सत्यअहिंसा और शांति का पुजारी है। आज के इस बैठक में सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने एकता का संकल्प दोहराया है। इस घड़ी में हम सभी को यह दिखाना है कि हम एकजुट है और देश के सैनिकों के अदम्य साहस को हम प्रणाम करते है। हमारी सेना के जवानों ने आंतकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें बहुत सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे समय में असामाजिक तत्व भी लाभ उठाने का प्रयास करते है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में आ रही भ्रामक सूचनाओं से भी जनमानस को सतर्क रहने कहा। 

सभा में विभिन्न धार्मिैक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया। शांति एवं सद्भाव बनाएं रखने के लिए एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने तथा शासन एवं प्रशासन के हर निर्देशों का पालन करने की बात कही। 

सर्वधर्म सभा में जैन समाज के श्री चंद्रेश शाहशदाणी दरबार के श्री युधिष्ठिर महाराजब्रम्हाकुमारी शांति सरोवर की सविता बहनसिक्ख समाज के सरदार अमरिक सिंहबोहरा समाज के श्री फिरोज गांधीब्राम्हण समाज के श्री दीवाकर तिवारीबौद्ध समाज के भंते डॉ. जीवकरामकृष्ण मिशन के श्री किशोर महाराजभारत सेवा संघ के स्वामी शिवरूपानंद जी महाराजबिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ की सुश्री सुषमा कुमारगायत्री परिवार के श्री दिलीप पाणिग्राहीमुतवल्ली जामा मस्जिद के श्री अब्दुल फहिम और कालीबाड़ी बंगाली समाज के श्री रंजन बनर्जी ने अपने विचार व्यक्त किए।

पहलगाम आंतकी हमले और युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले नागरिको की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोराराज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्नासंयुक्त सचिव सुश्री निधि साहूकलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न धर्मोसम्प्रदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।