गोल्ड रपट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामनाएं

https://pbs.twimg.com/profile_images/1831618756600066048/qcNt7ln0_normal.jpg

Vishnu Deo Sai

@vishnudsai

गगन में लहराया तिरंगाबढ़ाया मातृभूमि का मान। आसमान को छूने पहुंचाभारत की संतान।। Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टनभारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। समूचे देशवासियों की आकांक्षाओंविश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ आप अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे। भारत के इस बेटे पर देश को गर्व है। जय हिन्द! जय भारत!

 

अंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि

रायपुर 25 जून 2025/// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समूचे देशवासियों की आकांक्षाओंविश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे। यह हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।