Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
गोल्ड रपट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण

रायपुर, 14 जुलाई 2025 ///   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री श्री साय 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहनेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंतउप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावउप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मावन मंत्री श्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य एवं विधानसभा के सभी सदस्यों ने भी गुलमोहर का पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैनविधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्माअपर मुख्य सचिव (वन) श्रीमती ऋचा शर्माछत्तीसगढ वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास रावप्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोंपज संघ श्री अनिल साहूप्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय,मुख्य वन संरक्षक श्री राजू अगासमणि भी उपस्थित थे।