Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
राज्य

ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट घटना बताने वाले खड़गे को जवानों का नाम लेने का हक नहीं >> केदार कश्यप

******* देश और प्रदेश के किसानों ने कांग्रेस को हर चुनाव में सबक सिखाया:केदार कश्यप आपातकाल थोपने और राज्य सरकारों को बर्खास्त करने वाली कांग्रेस संविधान की बात किस मुंह से करती है:केदार कश्यप *********

रायपुर 07/07/2025///  छत्तीसगढ़ के वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि किसानों व जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखण्ड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजधानी में किसान-जवान-संविधान जनसभा कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि अपने शासनकाल में कांग्रेस की भूपेश-सरकार ने हर कदम पर न केवल किसानों के साथ छलावा कियाअपितु किसानों के आत्मसम्मान को कुचलने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वादा करके भी किसानों को दो साल का बकाया बोनस नहीं दियाधान खरीदी का पैसा किसानों को चार-चार किश्तों में 'खानदानकी चाटुकारिता करते हुए रुला-रुलाकर दियाधान खरीदी के लिए बारदाना तक पर्याप्त संख्या में भूपेश सरकार मुहैया नहीं करा रही थी। जिस भूपेश-सरकार का पूरा कार्यकाल किसानों की आत्महत्या के कलंक से भरा होवह कांग्रेस आज किस मुँह से किसानों के नाम पर प्रलाप कर रही हैश्री कश्यप ने कहा कि केंद्र में भी जब तक कांग्रेस की सरकार रहीकिसानों के लिए 55 सालों में एक भी कल्याणकारी काम नहीं कियाजबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य दे रही हैफसल बीमा योजना दे रही हैकिसान सम्मन निधि दे रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीद रही है और धान की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में जमा हो रही है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जो खड़गे ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट ऑपरेशन बताकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैंजिनके नेतृत्व वाली कांग्रेस एयर स्ट्राइकसर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती रही होनक्सलियों के समर्थन में बयान देती हैवो जवान की क्या बात करेंगेश्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हर कदम पर देश और प्रदेश में जवानों का मनोबल हमेशा कम करने का काम किया है। प्रदेश में नक्सलबाद का खात्मा हो रहा हैजवान लड़ रहे हैं तब कांग्रेस एक तरफ नक्सलियों से अपना भाईचारा निभा रही हैवहीं दूसरी ओर जवानों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। देश में सीमाओं की सुरक्षा और देश के स्वाभिमान के लिए लड़ रहे जवानों के प्रति कांग्रेस के लोगों की स्तरहीन टिप्पणियाँ देश भूला नहीं है। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलकर भारतीय सेना के शौर्य पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की होचुनी हुई राज्यों सरकारों को गिराने का रिकॉर्ड जिसके नाम पर हैउस कांग्रेस के नेता आज संविधान के नाम पर झूठा नैरेटिव चलाकर देश को बरगलाने में लगे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस तो संविधान की हत्यारी है। सत्ता लोलुपता के चलते देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस ने न केवल संविधान में मनमाने संशोधन किएअपितु आपातकाल में विपक्षविहीन संसद में संविधान की प्रस्तावना तक को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया। चुनी हुई विपक्षी दलों की सरकारों को मनमाने तरीकों से बर्खास्त करने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से जिस कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा हैवह कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाबंदी लगाने के मंसूबे पालकर न केवल संविधान का अपमान कर रही हैअपितु आपातकाल वाली मानसिकता और तानाशाही वाली मनोवृत्ति का परिचय दे रही है। श्री कश्यप ने कहा कि संविधान में जितने प्रावधान हैंउसके उलट कांग्रेस ने अपनी सरकारों को चलाया है, तुष्टिकरण की राजनीति की है। कर्नाटक में तो उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण तक दे दियाजबकि संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान ही नहीं है।