Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
बिलासपुर

बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया

बालको के रामलीला मैदान में विजयादशमी उत्सव धूमधाम संपन्न  

बालकोनगर, 03 अक्टूबर 2025 ///  विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की भव्य झांकियों और रावण-दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा-अर्चना की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम धर्म, सत्य और सद्गुणों की शक्ति के असत्य और अन्याय पर विजय का प्रेरणादायी प्रतीक बना। आकर्षक सजावट और नौ दिनों तक आयोजित रामलीला प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।

रामलीला मैदान में आयोजित यह सार्वजनिक विजयादशमी बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है। 44 वर्षों से यह आयोजन अपनी गौरवशाली परंपरा का उत्सव मना रहा है।