Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
गोल्ड रपट

अभिनय और कल्पनाशीलता का संगम

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा बादल संस्था में चल रही एक माह की नाट्य कार्यशाला /बस्तर एकेडमी ऑफ़ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसना में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत ,बादल आसना,संस्कार भारती छत्तीसगढ़ और एनएमडीसी के सौजन्य से एक माह की नाट्य कार्यशाला आयोजित की गई है ।यह नाटक कार्यशाला दिनांक 11 जुलाई से लेकर 09 अगस्त 2026 तक संचालित की जा रही है ।कार्यशाला में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से शिविर निदेशक के रूप में भुनेश्वर महिलाने ,सहायक निदेशक डॉ. आनंद कुमार पांडे और विशेषज्ञ के रूप में भुनेश्वर यादव और पुनीत नन्दा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।

कार्यशाला पूर्ण रुप से आवासीय है। कार्यशाला में छत्तीसगढ़उत्तर प्रदेश,  बिहारझारखंडराजस्थान और नई दिल्ली से रंगमंच के युवा कलाकार पधारे हैंसाथ ही स्थानीय युवा कलाकारों की भी सहभागिता है. कार्यशाला में प्रशिक्षण सुबह बजे से प्रारंभ हो जाता है जिसमें शारीरिक अभ्यासश्वासयोगरंगमंचीय खेलअभिनयकल्पनाशीलता के साथ ध्यान का केंद्रीकरण सिखाते हुए नाटक की तैयारी की जा रही हैनाटक का मंचीय प्रदर्शन दिनांक 09 अगस्त को श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।आयोजकों ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला बस्तर में पहली बार आयोजित की गई है,जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंचीय प्रस्तुति का लाभ मिल सकेगा,