Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
ताजा खबर

राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त

मार्कफेड ने जारी किए 1 से 16 नवंबर तक के आंकड़े

रायपुर, 16 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है। 

मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर जिले में 4139 क्विंटलसूरजपुर जिले में 1750 क्विंटलरायगढ़ जिले में 1201 क्विंटलजशपुर जिले में 1157 क्विंटलगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 967 क्विंटलकोण्डागांव जिले में 869 क्विंटलसारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687 क्विंटलराजनांदगांव 607 क्विंटलमुंगेली में 490 क्विंटलबलौदाबाजार में 386 क्विंटलबिलासपुर में 273 क्विंटलकोरिया में 253 क्विंटलखैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 250 क्विंटलसरगुजा में 240 क्विंटलमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 228 क्विंटलदंतेवाड़ा में 220 क्विंटलबस्तर जिले में 218 क्विंटलसक्ती में 137 क्विंटलसुकमा में 130 क्विंटलबालोद में 123 क्विंटलगरियाबंद में 122 क्विंटलजांजगीर-चांपा में 119 क्विंटलकवर्धा में 90 क्विंटलकोरबा में 85 क्विंटलरायपुर में 84 क्विंटलधमतरी में 72 क्विंटलनारायणपुर में 53 क्विंटलदुर्ग में 38 क्विंटलबेमेतरा में 32 क्विंटलमोहला-मानपुर-चौकी में 27 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाईयाँ की गईं। मार्कफेड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से प्राप्त 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान संबंधी अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जप्त किया। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।

इसी क्रम मेंरात्री गश्त के दौरान ग्राम त्रिशूलीथाना सनवाल क्षेत्र में अशोक सिंह पिता रामचरित्र के घर के बाहर बने शेड में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 222 कट्टा धान पाया गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए दिन में पुनः तहसीलदार रामचंद्रपुरपुरथाना प्रभारी सनवालमहिला पुलिसतथा मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई और धान की विधिवत जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्कफेड द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध परिवहन के माध्यम से राज्य में आने वाले धान को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।