Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
गोल्ड रपट

ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस दुनिया की नंबर-1

**** यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

अहमदाबाद, 01 सितंबर 2026/////भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसएंडपी ग्लोबल के नए मीडिया एंड स्टेकहोल्डर एनालिसिस (एमएसए) रिव्यू के पूरा होने के बाद एईएसएल को यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है।

इस रिव्यू के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस आकलन को ठीक किया गयाजिससे पहले कंपनी का स्कोर प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की ईएसजी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एईएसएल ने 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर हासिल किया है और इसके साथ ही वह वैश्विक यूटिलिटी सेक्टर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। इस सेक्टर का औसत स्कोर 41 है। रिव्यू से पहले एईएसएल का स्कोर 81 था। कंपनी का डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) स्कोर भी सालाना आधार पर 17 अंक बढ़कर 90 हो गया है।

एईएसएल ने ईएसजी के तीनों प्रमुख मानकों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी को पर्यावरण के क्षेत्र में 93, सामाजिक क्षेत्र में 89 और गवर्नेंस एवं आर्थिक मानकों पर 84 का स्कोर मिला है। ये स्कोर इंडस्ट्री के औसत से काफी बेहतर हैं। एईएसएल के इस प्रदर्शन में उत्पाद प्रबंधनजलवायु रणनीति और मानव संसाधन प्रबंधन की अहम भूमिका रही है।

एईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा, “एसएंडपी ग्लोबल द्वारा एईएसएल को दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की उपलब्धि है। यह सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मजबूत पुष्टि है। एईएसएल में सस्टेनेबिलिटी हमारी रोजमर्रा की निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है। यह उपलब्धि पूरे संगठन में हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाती हैजो हमारे पर्यावरणीय,  सामाजिक प्रभावगवर्नेंस स्टैंडर्ड और जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायों में मौजूद एक बहुआयामी कंपनी है। कंपनी बिजली ट्रांसमिशनडिस्ट्रीब्यूशनस्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है। एईएसएल देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है। कंपनी के पास कुल 29,739 सर्किट किलोमीटर का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 1,43,425 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है। रिटेल बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में एईएसएल महानगर मुंबई और मुंद्रा एसईजेड के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 13 मिलियन उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करती है। एईएसएल अपने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है और भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समानांतर लाइसेंस के जरिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ कंपनी प्रतिस्पर्धी और उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप रिटेल समाधान उपलब्ध करा रही है। इनमें हरित ऊर्जा की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी भी शामिल है। अपनी एकीकृत सेवाओं के माध्यम से एईएसएल अंतिम उपभोक्ता तक ऊर्जा पहुंचाने के तरीके में बदलाव ला रही है।

अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करें - www.adanienergysolutions.com