बड़ी कार्रवाई NTPC को 90 लाख रु का जुर्माना
कोरबा में अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम छुरीखुर्द में शासकीय भूमि पर अवैध राखड़ डम्पिंग करते कई वाहनों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि फ्लाई ऐश एन.टी.पी.सी. जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से लाई जा रही थी।मामले में एन.टी.पी.सी. पर 90 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है। बताया गया है कि बिना अनुमति करीब एक महीने से यहां फ्लाई ऐश डम्प की जा रही थी। पर्यावरण मंडल ने अवैध डम्पिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


