Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
सरगुजा

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

1,795 महिलाओं समेत चार हजार ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच, 1,939 लोगों को मिला चश्मा

रायगढ़, 03 सितम्बर 2026 /// अदाणी पावर लिमिटेडछोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत प्लांट के परिधीय क्षेत्रों एवं रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्पष्ट दृष्टिबेहतर भविष्य” विषय पर आयोजित इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विशेष रूप से महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का संचालन 15 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक विज़न केयर संस्था के माध्यम से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीरायगढ़ से पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित इस अभियान की शुरुआत ग्राम बरपाली से हुई, जिसके बाद बड़े भंडारछोटे भंडारसरवानी, बुनगाटपरदासूपा, कोटमराजतरीकाशीचुवाकलमाचंदलीरैबार, चिखलीउच्चभित्तिउसरौत, गोर्रा सहित 41 गांवों में चरणबद्ध रूप से नेत्र जांच शिविर लगाए गए।

इस दौरान चार हजार ग्रामीणों की नेत्र जांच की गईजिनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक वर्ग से थे। जांच के बाद 1,939 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान 695 चश्मों की बुकिंग की गई थीजिनमें से 500 चश्मों का वितरण किया जा चुका हैजबकि शेष 195 चश्मों का वितरण इस माह के अंत तक पूरा किया जाएगा।

जांच के दौरान 985 लोगों में मोतियाबिंदरिफ्रैक्टिव एरर तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान की गईजिन्हें विस्तृत जांच एवं उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ अथवा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है।

यह पहल अदाणी फाउंडेशन के वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का हिस्सा है और इसका यह दूसरा वर्ष था। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम से 2,000 ग्रामीणों तथा 2,000 स्कूली छात्रों को लाभ मिला थाजबकि इस वर्ष केवल ग्रामीण समुदाय पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए 4,000 लोगों तक पहुंच बनाई गई। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम बरपाली के सरपंच श्री संजय मैत्रीबड़े भंडार के सरपंच श्री ओम प्रकाश गुप्ताबुनगा के सरपंच श्री वेद प्रकाश साहू सहित विभिन्न गांवों के सरपंचउपसरपंच एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिविरों में उपस्थित रहे और ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम बरपाली के 76 वर्षीय किसान श्री हरिराम भारती ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “पिछले कुछ वर्षों से मेरी आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही थीजिससे खेती और दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मेरी समस्या की पहचान हुई और मुझे आवश्यक परामर्श मिला। अब मुझे विश्वास है कि मेरी दृष्टि में सुधार संभव है। यह शिविर मेरे लिए केवल स्वास्थ्य सेवा नहींबल्कि नई उम्मीद लेकर आया है।

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्यशिक्षाआजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। विज़न केयर कार्यक्रम इसी प्रयास का हिस्सा हैजिसके माध्यम से ग्रामीणों को समय पर नेत्र जांचपरामर्श, चश्मा एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बेहतर स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता की दिशा में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।