Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
रायपुर

मैट्स विश्वविद्यालय को “छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय” का राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली / रायपुर /// छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है कि मैट्स विश्वविद्यालयरायपुर को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स 2025 के अंतर्गत बेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त होने वाला ऐसा प्रथम सम्मान हैजिसने मैट्स विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित किया है।

यह सम्मान विजय दिवस (16 दिसंबर 2025) के अवसर पर नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर श्री गजराज पगारिया को प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे (चेयरमैन, NAAC), प्रो. टी. जी. सीतारामन (चेयरमैन, AICTE), कर्नल डॉ. बी. के. मिश्रा (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षवेटरन्स इंडिया)न्यायमूर्ति सीतारामन (सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशकेरल) सहित अन्य गणमान्य द्वारा प्रदान किया गया 

उल्लेखनीय है कि मैट्स विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रथम निजी विश्वविद्यालय हैजिसे NAAC द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्तानवाचारअनुसंधान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ रूप से स्थापित करती है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान की प्राप्ति पर विश्वविद्यालय के माननीय चांसलरप्रबंधनशिक्षकगणअधिकारीकर्मचारी एवं विद्यार्थीगण में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह सम्मान न केवल मैट्स विश्वविद्यालयबल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व एवं सम्मान का विषय है।