Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
राज्य

अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार

रायपुर 10/10/2026/// गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी ₹425 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा। यह निर्णय आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन मंत्री श्री मनीष शर्मा जी, महामंत्री श्री नवीन शेष जी सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों से हुई आत्मीय भेंट और सार्थक चर्चा के बाद लिया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी एवं श्री विजय शर्मा जी भी उपस्थित थे। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और हमारे अन्नदाता निरंतर समृद्ध हों-इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।