Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
राज्य

धान खरीदी का महाभियान: अब तक 93.12 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी

*** प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी के एवज में एमएसपी के तहत् 20 हजार 753 करोड़ रूपए का भुगतान पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से वास्तविक किसानों के हितों की हो रही है रक्षाहर पात्र किसान तक लाभ पहुँचाने का संकल्प सार्थक ***

रायपुर 10 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान पारदर्शितागति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है। 

प्रदेश में अब तक 16.95 लाख  पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत समय पर मिल सकेइसके लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य के तहत अब तक लगभग 20 हजार 753 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है। यह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहा हैबल्कि किसानों के आर्थिक आत्मविश्वास को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

प्रदेशभर में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थितडिजिटल निगरानीयुक्त और पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। शासन की यह व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है कि वास्तविक किसान को ही लाभ मिले और बिचौलियों अथवा फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश न रहे।

किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने टोकन व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाया है। खाद्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब टोकन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।खरीदी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में तेज गति से उपार्जन हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी तक महासमुंद जिले में  6 लाख 33 हजार 291 क्विंटलबेमेतरा जिले में 5 लाख 33 हजार 482 क्विंटलबलौदाबाजार-भाठापारा जिले में 5 लाख 15 हजार 071 क्विंटलबालोद जिले में 4 लाख 99 हजार 074 क्विंटलरायपुर जिले में 4 लाख 66 हजार 249 क्विंटलधमतरी जिले में 4 लाख 43 हजार 308 क्विंटलराजनांदगांव जिले में 4 लाख 42 हजार 473 क्विंटलबिलासपुर जिले में 4 लाख 21 हजार 142 क्विंटलजांजगीर-चांपा जिले में 4 लाख 18 हजार 429 क्विंटलकवर्घा जिले में 4 लाख 12 हजार 003 क्विंटलदुर्ग जिले में 3 लाख 60 हजार 605 क्विंटलगरियाबंद जिले में 3 लाख 60 हजार 612 क्विंटलमुंगेली जिले में 3 लाख 58 हजार 072 क्विंटलरायगढ़ जिले में 3 लाख 42 हजार 528 क्विंटलकांकेर जिले में 3 लाख 25 हजार 960 क्विंटलसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 3 लाख 14 हजार 758 क्विंटलधान की खरीदी हुई है। 

इसी प्रकार बस्तर जिले में 1 लाख 79 हजार 964 क्विंटलबीजापुर में 59 हजार 583 क्विंटलदंतेवाड़ा में 10 हजार 238 क्विंटलकोंडागांव 1 लाख 97 हजार 106 क्विंटलनारायणपुर में 24 हजार 022 क्विंटलसुकमा 47 हजार 617 क्विंटलगौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 87 हजार 870 क्विंटलकोरबा में 1 लाख 56 हजार 983 क्विंटलखैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 2 लाख 77 हजार 071 क्विंटलमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 लाख 41 हजार 353 क्विंटलबलरामपुर जिले में 1 लाख 57 हजार 708 क्विंटलजशपुर जिले में 1 लाख 68 हजार 264 क्विंटलकोरिया जिले में 76 हजार 648 क्विंटलसरगुजा जिले में 2 लाख 2 हजार 951 क्विंटलसूरजपुर जिले में 2 लाख 29 हजार 359 क्विंटलसक्ती जिले में 2 लाख 70 हजार 468 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 56 हजार 855 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली आज केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहींबल्कि किसान सम्मानपारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का यह संकल्प स्पष्ट है कि हर पात्र किसान को समय परपूरा और पारदर्शी लाभ मिलेगा — और यही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।