ब्रेकिंग:- महादेव ऑनलाइन सट्टे ऐप में बड़ी कार्यवाही, मुख्य आरोपी प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
रायपुर//// ओमान में पकड़ा गया CBI की टीम लेकर पहुंची भारत कल रायपुर में स्पेशल कोर्ट में पेशीमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसे ओमान में पकड़ा और भारत लाया गया है। अब उसे रायपुर की स्पेशल CBI कोर्ट में सोमवार 2 नवंबर को पेश किया जाएगा ।
महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई महादेव ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया CBI ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण ओमान की रॉयल पुलिस ने सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया था सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था
CBI की विशेष टीम सौरभ चंद्राकर को लेकर भारत पहुंची सौरभ चंद्राकर CBI के दो मामलों में वांछित, दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल ED के एक मामले में भी अभियोजन शिकायत दाखिल की जा चुकी है छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर CBI ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले की जांच अपने हाथ में ली थी जांच में देशभर में फैले अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ
क्रिकेट, फुटबॉल और कार्ड गेम समेत कई आयोजनों पर लगाया जाता था ऑनलाइन सट्टा सट्टे की रकम म्यूल बैंक खातों और कई लेनदेन के जरिए छिपाई जाती थी, हवाला के जरिए विदेश भेजे जाते थे पैसे जांच में सरकारी कर्मचारियों को संरक्षण राशि दिए जाने की बात भी सामने आई
ED ने भारत और विदेशों में सौरभ चंद्राकर की कई संपत्तियां अटैच की हैं मेडिकल परीक्षण और ट्रांजिट रिमांड के बाद सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया जाएगा, 2 नवंबर को CBI की विशेष अदालत में हो सकती है पेशी


