Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
बस्तर

एनएमडीसी की डायलिसिस सुविधा से बचेली में जनजातीय समुदायों को मिली नई उम्मीद

•मई 2026 से अब तक सफलतापूर्वक 645 डायलिसिस सत्र संपन्न।

•पात्र स्थानीय जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस उपचार।

•एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल द्वारा दूरस्थ समुदायों के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही विशेषज्ञ किडनी चिकित्सा सुविधा।

•अन्य मरीज मात्र ₹1,500 के उपभोग्य सामग्रियों के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

•नियमित डायलिसिस उपचार के लिए पहले 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाले मरीजों को बड़ी राहत।

बचेली, 20 नवंबर 2026 :“////मैं सप्ताह में तीन बार पूरी तरह निःशुल्क डायलिसिस करवाता हूं। एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल, बचेली में उपलब्ध सुविधाएं एवं उपचार की गुणवत्ता कॉर्पोरेट अस्पतालों के समान हैं। मैं यहां के उपचार एवं सेवाओं से अत्यंत संतुष्ट हूं।” — अनिल कुमार, डायलिसिस मरीज

“पहले मुझे दूसरे अस्पताल में प्रत्येक डायलिसिस सत्र के लिए लगभग ₹3,500 खर्च करने पड़ते थे। मई 2026 से एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल, बचेली में सप्ताह में तीन बार मेरा डायलिसिस पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। यहां उपचार की गुणवत्ता उत्कृष्ट है और इस सुविधा से मेरे जैसे मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।” — कैलाश यादव, डायलिसिस मरीज

बस्तर क्षेत्र के जनजातीय समुदायों के लिए नई उम्मीद एवं अत्यंत आवश्यक चिकित्सा राहत उपलब्ध कराते हुए, एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल, बचेली ने दिनांक 6 मई 2026 को अपनी डायलिसिस यूनिट के शुभारंभ के बाद से अब तक सफलतापूर्वक 645 डायलिसिस सत्र पूर्ण किए हैं। यह सुविधा किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है तथा उन्हें अपने घरों के नजदीक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

सामुदायिक कल्याण के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता के अंतर्गत पात्र स्थानीय जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है। अन्य मरीज भी मात्र ₹1,500 के उपभोग्य सामग्रियों के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे विशेषज्ञ किडनी चिकित्सा काफी अधिक किफायती हो गई है।

इस पहल के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए, एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने कहा, “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। डायलिसिस जीवन को बनाए रखने वाला एक ऐसा उपचार है, जिसकी मरीजों को नियमित रूप से, अक्सर सप्ताह में दो से तीन बार आवश्यकता होती है। इन परिवारों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए एनएमडीसी ने बचेली में इस सुविधा की स्थापना की पहल की। हम पात्र स्थानीय जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क डायलिसिस उपचार प्रदान कर रहे हैं। 645 सत्रों का सफलतापूर्वक पूरा होना इस पहल के महत्व तथा जरूरतमंद परिवारों को इससे मिल रही महत्वपूर्ण राहत को दर्शाता है।”

आर्थिक बोझ एवं लंबी दूरी की यात्रा से बड़ी राहत

क्रॉनिक किडनी डिजीज (दीर्घकालिक गुर्दा रोग) से पीड़ित मरीजों को सामान्यतः प्रत्येक सप्ताह दो से तीन बार डायलिसिस कराने की आवश्यकता होती है, जिसके परिणामस्वरूप एक माह में लगभग 10–12 डायलिसिस सत्र कराने पड़ते हैं। इस सुविधा की स्थापना से पहले बचेली एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को डायलिसिस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अक्सर दूर-दराज के स्थानों पर स्थित अस्पतालों तक आने-जाने में 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके कारण उन्हें काफी शारीरिक कठिनाइयों, कार्यदिवसों के नुकसान तथा उपचार एवं परिवहन पर भारी खर्च का सामना करना पड़ता था।

कई अस्पतालों में एक डायलिसिस सत्र का खर्च लगभग ₹3,500 से ₹5,000 तक होता है। परिणामस्वरूप, नियमित उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ता था तथा उपचार एवं यात्रा पर उनका मासिक खर्च ₹50,000 या उससे अधिक तक पहुंच सकता था।

एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल की डायलिसिस यूनिट ने आवश्यक किडनी चिकित्सा सेवाओं को स्थानीय आबादी के नजदीक उपलब्ध कराकर इन कठिनाइयों को काफी हद तक कम किया है। अब पात्र जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीज निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अन्य मरीज प्रति सत्र मात्र ₹1,500 के उपभोग्य सामग्रियों के शुल्क पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

खनन से आगे बढ़कर सामुदायिक कल्याण के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता

बस्तर के लोगों के कल्याण के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, श्री श्रीधर कोडाली ने आगे कहा, “बस्तर के प्रति एनएमडीसी की जिम्मेदारी खनन एवं औद्योगिक विकास से कहीं आगे तक है। इस क्षेत्र के लोग हमारी विकास यात्रा का अभिन्न अंग हैं और उनका स्वास्थ्य, कल्याण एवं जीवन स्तर हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस डायलिसिस यूनिट जैसी पहलों के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुदूरवर्ती समुदायों तक भी पहुंचें। हमारा उद्देश्य आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को सुलभ एवं किफायती बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मरीज आर्थिक कठिनाइयों के कारण जीवनरक्षक उपचार से वंचित न रहे।”

डायलिसिस यूनिट में योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में विशेषीकृत किडनी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बचेली में इस सुविधा की उपलब्धता निरंतर उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इससे उन्हें बार-बार लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा इससे जुड़ी आर्थिक एवं शारीरिक कठिनाइयों में भी कमी आती है।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आजीविका सृजन, आधारभूत संरचना विकास एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपनी निरंतर पहलों के माध्यम से एनएमडीसी बस्तर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जनजातीय समुदायों के घरों तक जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर एनएमडीसी समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट कर रहा है तथा यह प्रदर्शित कर रहा है कि प्रगति का वास्तविक मापदंड उन लोगों के जीवन में सुधार लाना है, जिनकी सेवा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।